चुनाव ट्रेनिंग के दौरान सर पर गिरा पंखा, महिला के सर पर गिरा पंखा, प्रशिक्षण के दौरान मचा हड़कंप
दुःखद घटना महासमुंद के बसना की है, जहां चुनाव ट्रेनिंग के दौरान एक महिला शिक्षिका के सर पर ही पूरा पंखा गिर गया। महिला शिक्षिका का नाम राधा देवांगन है, जो भवरपुर पंचायत के शासकीय हायर सेकेंडरी बालक शाला में व्याख्याता है।
इस घटना में महिला शिक्षिका का सर फट गया और वो लहुलूहान हो गयी, जिस तेज रफ्तार में चलता पंखा रेखा देवांगन के सर पर गिरा, उससे बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
घटना के बाद लहू-लुहान हालत में महिला शिक्षिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर टांके पड़े हैं। वहीं एक अन्य शिक्षिका नम्रता नंद भी चोटिल हो गयी है। नम्रता भी बसना व्याख्याता पंचायत शासकीय हायर सेकेंडरी बालक शाला भवरपुर में पदस्थ हैं।
घटना के तत्काल मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार केके चंद्राकर द्वारा तहसील कार्यालय के वाहन से दोनों घायल महिला कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर महासमुंद आलोक पांडे घटनास्थल बसना पुहंचे और घटना का जायजा लिया।