गाजियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर इर्शाद मलिक के जन्मदिन पर ‘रोज बार’ में देर रात आयोजित पार्टी में चौकी प्रभारी आशीष जादौन और सिपाही अमित, योगेश व ज्ञानेंद्र शराब पीकर बार बालाओं के साथ नाचते-झूमते दिखाई दिए।
मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमापुरी चौकी क्षेत्र, जहां चौकी प्रभारी आशीष जादौन और सिपाही अमित, योगेश तथा ज्ञानेंद्र इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर इर्शाद मलिक के जन्मदिन पर आयोजित एक बार पार्टी में शामिल हुए. यह जश्न ‘रोज बार’ नामक एक बार में देर रात 12 बजे से तड़के 2:30 बजे तक चला था.
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने संबंधित बार के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. हालांकि चौकी इंचार्ज और 3 सिपाहियों को सस्पेंड इस मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल द्वारा किया गया है. मामले की विभागीय जांच अभी जारी है.
हिस्ट्रीशीटर की पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस करने वाले चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड
गाजियाबाद एक चौकी प्रभारी आशीष जादौन और 3 सिपाही हिस्ट्रीशीटर बदमाश इरशाद मलिक की जन्मदिन पार्टी में बार बालाओं के साथ हाथ में शराब लिए नृत्य करते हुए कमरे में कैद हो गए pic.twitter.com/rXwuCJHUXf
— Anuj chaudharyy (@anujchnewspost) September 29, 2025

