दीपोत्सव से 7 दिन पहले गुरुवार 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। बाजार में धन वर्षा होगी। बाजार में पुष्य नक्षत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
24 अक्टूबर को सुबह सवा छह बजे से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह सात बजकर 40 मिनट यह नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से हो जाएगी, जो पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, बुधादित्य योग भी बनेगा।
दिवाली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ इतने शुभ योग के बनना बाजार के लिए शुभ माना जा रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है।
गुरु पुष्य नक्षत्र में कौन-सी वस्तु खरीदें
पुष्य नक्षत्र पर शनि के प्रभाव के कारण लोहा भी महत्वपूर्ण है।
चंद्र के प्रभाव के कारण चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।
इस नक्षत्र में भूमि, जमीन, घर, भवन, गाड़ी खरीदना शुभ होता है।
दुकान में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करने से धन आगमन होता है।