आज का मेष राशिफल
आज धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। दिन की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ की खरीदी कर सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।
आज का वृषभ राशिफल
आज अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अचानक धन हानि होने की सम्भावना है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें।
आज का मिथुन राशिफल
आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिये। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आज का कर्क राशिफल
आज भाग्य के भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार जा सकते हैं। नये व्यवसाय में प्रवेश लेने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
आज का सिंह राशिफल
आज निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभरने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है।
आज का कन्या राशिफल
आज व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कमजोर समझने की गलती न करें। सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं।
आज का तुला राशिफल
आज एकान्त में आत्ममन्थन करने के लिये दिन अच्छा है। पुरानी मीठी यादें आपको प्रसन्न करेंगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है। व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नये अवसर मिलेंगे।
आज का वृश्चिक राशिफल
आज किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे। आपके स्वभाव में काफी बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनायें बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे।
आज का धनु राशिफल
आज परिवार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। घर के लिये कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का मकर राशिफल
आज स्वास्थ्य की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें। आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
आज का कुंभ राशिफल
आज व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना बन रही है। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे। शत्रुओं से समझौता हो सकता है। व्यर्थ के काम में समय नष्ट न करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
आज का मीन राशिफल
आज रुके पड़े कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मेसी के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों की मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन महसूस होगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा करेंगे।

