मेष राशिफल
आज लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं करना चाहिये। सन्तान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। छोटे-मोटे अवरोधों को दूर करने का प्रयास करें। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण स्वास्थ्य पर अवसर पड़ सकता है। नियमित योग और व्यायाम करें।
वृषभ राशिफल
आपका आपको बड़ा कारोबारी ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समय के अभाव के कारण कोई योजना अटक सकती है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। लोन आदि की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन शुभ रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज परिजनों की काफी देखभाल करेंगे। माहौल को हल्का बनाकर रखें। सन्तान की प्रगति से मन हर्षित होगा। नए लोगोंसे मुलाकात होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।
कर्क राशिफल
आज कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़े समझौते आज न करें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य में कमी महसूस हो सकती है।
सिंह राशिफल
आज बहसबाजी से दूर रहें। घर पर आप बोरियत महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव के कारण सिर भारी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें। अपनी जीवनशैली सादगी पूर्ण रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशिफल
आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। मित्रों और पड़ोसियों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी। आप वैवाहिक कार्यक्रम आदि की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी महत्व देंगे। अपने माता-पिता से नैतिक शिक्षा ले सकते हैं। किसी को सलाह न दें।
तुला राशिफल
आज खेलकूद की गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओज रहेगा। जिसके कारण लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिसमें आप पीछे नहीं हटेंगे। कारोबार में काफी अच्छी परिस्थितियाँ रहने वाली हैं।
वृश्चिक राशिफल
लोगों का सम्मान करें। बिजनेस को बढ़ाने के लिये मेहनत करेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। लम्बित पड़ी योजनाओं को पुनः शुरू करने का प्रयास करेंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया का काफी सही उपयोग करेंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
धनु राशिफल
आज प्रबन्धन से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। कुछ अप्रिय खबर मिल सकती है। यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत सलाह और संगति की वजह हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आपको धैर्य रखना होगा। बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे।
मकर राशिफल
आज अपने कामों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। समय रहते हुये अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जॉब में आ रही परेशानी दूर होगी। आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है।
कुंभ राशिफल
आज सामाजिक कार्यों में आप विशेष ध्यान देंगे। भावनाओं में बहकर धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है लेकिन आपको बहुत सावधानी रखनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
मीन राशिफल
आज धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। अपने करियर के प्रति ध्यन रहेंगे। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।