मेष राशिफल
आज परिवार को काफी समय देंगे। सारे काम आपके मनमाफिक होते नजर आयेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। धन की बढ़ती आवक के कारण आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
वृषभ राशिफल
आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कामों को आज फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मिथुन राशिफल
आज बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान परेशानी होने की सम्भावना है। क्रोध व तनाव पर नियन्त्रण रखें। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मकता रहेगी। एसीडिटी की समस्या हो सकती है।
कर्क राशिफल
आज परिजन व मित्र काफी विश्वास जतायेंगे। प्रेमी जन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जोखिम लेने से बचें। आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। किसी से अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। दफ्तर में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।
सिंह राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर फोकस रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नए परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभप्रद होगा। आयात-निर्यात वाले कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।
कन्या राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कारोबारी रिश्ते के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ेगी। नए स्रोत से आय हो सकती है। बेहतर परिणामों के लिये खुद पर भरोसा रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे। बच्चों की सफलता से गौरवान्वित महसूस करेंगे।
तुला राशिफल
आज आप लोगों के प्रति सहयोगात्मक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, इसके कारण कई लोगों के साथ मिलना हो सकता है। लजीज भोजन का आनन्द उठायेंगे। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिजनों से लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको जीवनशैली में परिवर्तन करना पड़ेगा। बेहतर परिणामों के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। भारी वजन न उठाएं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। किसी करीबी से बहस होने की संभावना है।
धनु राशिफल
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। पुराना अनुभव आपके काफी काम आने वाला है। जरूरी कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना उचित रहेगा। पुरानी बातों को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। साहसिक और जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट में सावधानीपूर्वक इनवेस्ट करें।
मकर राशिफल
आज धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करना पसन्द करेंगे। मकान निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हो सकी है।तकनीक सम्बन्धी विधा को आप सीखने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करेंगे। आवश्यक व उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आज का दिन किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आनन्द का समय बिताएंगे। नौकरों के साथ कुछ विवाद हो सकता है। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को हासिल करने के लिये कठिनइयों का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहेगा। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। ब्लड प्रेशर के रोगियों की सेहत कमजोर हो सकती है। आय के स्रोतों में कमी रहेगी। जिसके कारण परेशान होना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में दखल देना आपको भारी पड़ सकता है। मन में शंका रहेगी। गरिष्ठ भोजन का त्याग करें।