मेष राशिफल
आज मेष के जातक काफी प्रसन्न रहेंगे। समाज में यश की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियाँ भी आपको धन लाभ कराने वाली हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि को सम्पत्ति के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने काम में जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्याओं का समाधान होगा। उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि आज आप अनुशासन में रहेंगे। आपकी सम्वाद शैली काफी आकर्षक रहेगी। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों को आज सावधान रहना होगा। शत्रु पक्ष के लोग सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से परिचय न बढ़ाएं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करेंगे।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का अत्याधिक ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। आज कई कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वाले बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें, इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि वाले धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपकी आशाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि बिना जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। महिलाओं को रक्ताल्पता के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।
धनु राशिफल
धनु राशि को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहें तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।
मकर राशिफल
मकर राशि के साथ कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार अनुकूल नहीं रहेगा। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। आज थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों को कमीशन सम्बन्धित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमी जन से व्यवहार खराब हो सकता है। हालाँकि परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। आज आप मनोरञ्जन को काफी महत्व देने वाले हैं। प्रबन्धन में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण परेशान हो सकते हैं।
मीन राशिफल
मीन राशि वाले आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा करना शुभ नहीं है। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।