Rohit Sharma Promotes ‘Stranger Things’: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का आगाज हो चुका है. इस टूर्नामेंट में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के लिए इंटरनेशनल मैच खेले कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई (Mumbai) के लिए और दिल्ली (Delhi) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेल रहे हैं. इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. दरअसल, नेटफ्लिक्स (Netflix) की फेमस सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के आखिरी सीजन जल्द ही रिलीज़ होने वाला है. कई सैलेब्स को भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच, नेटफ्लिक्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है. इस खास वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रोहित शर्मा ड्रैसिंग रूम में दिखाई दे रहे हैं, जहां कुछ लोग नाच रहे हैं और रील्स बना रहे हैं. ये सॉन्ग भी रोहित शर्मा के ही एक वायरल रील से था. इसके बाद वीडियो में रोहित शर्मा सभी को डांटते हैं और कहते हैं- गार्डन में घूमने आए हो क्या तुम लोग? फिनाले आ रहा है अब करियर ही नहीं पूरी जिंदगी उलट-पुलट होने वाली है. ये विरोधी टीम ऐसा माइंड गेम खेलेगा, ये हेल्मेट वगैराह कुछ काम नहीं आएगा. मैंने तो सिर्फ डबल मारा है, लेकिन ऑपोजीशन हर तरफ से मारेगा. ग्राउंड फाड़कर, दीवार फाड़के, छत फाड़के. जैसे ही रोहित ये बोलते हैं वैसे ही लाइट्स फ्लिकर करने लगती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद कर रहे हैं.
‘गार्डन में घूमने आए हो क्या तुम लोग?’ देखें रोहित शर्मा का धमाकेदार वीडियो
rohit-sharma-promotes-stranger-things-rohit-sharma-will-be-seen-in-stranger-things-hitman-11-seen-dazzling-in-netflix-promo-watch-funny-video

