भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में इस बाद दोनों बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. इसी तरह ईशान किशन और सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी. वहीं, दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने निराश किया था और भारतीय बल्लेबाजों के सामने जमकर रन लुटाए थे. ऐसे में मेहमान टीम पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी. न्यूजीलैंड की टीम अपने टॉप आर्डर के बल्लेबाजों से भी रनों की उम्मीद करेगी.
दूसरे टी20 रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 209 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की रेड-सॉयल पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां उछाल और बाउंस बराबर रहता है, जिससे बल्लेबाज़ शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. छोटी बाउंड्री और तेज़ आउटफील्ड के चलते एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. हालांकि शाम की नमी के कारण शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में पिच पूरी तरह बल्लेबाज़ी के मुफ़ीद हो जाती है. टॉस जीतने वाली टीम के गेंदबाज़ी चुनने की संभावना ज़्यादा है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस के चलते स्पिनरों को पकड़ बनाने में दिक्कत हो सकती है—जिसका फायदा चेज़ करने वाली टीम को मिलेगा.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs NZ Toss Winner Prediction)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 27 मैच में टीम इंडिया ने 14 टॉस जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी 13 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

