सूर्यकुमार यादव बनाम इशान किशन (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd T20I Match Scorecard: रायपुर में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 209 रनों का टारगेट, मिशेल सेंटनर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिशेल सेंटनर ने 27 गेंदों पर छह चौके और एक चक्का लगाए. मिशेल सेंटनर के अलावा रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को हर्षित राणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 209 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज छह रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 76 रन बटोरे.
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 208/6, 20 ओवर (डेवोन कॉनवे 19 रन, टिम सीफर्ट 24 रन, रचिन रवींद्र 44 रन, ग्लेन फिलिप्स 19 रन, डेरिल मिशेल 18 रन, मार्क चैपमैन 10 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 47 रन और जैकरी फॉल्क्स नाबाद 15 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (कुलदीप यादव 2 विकेट, हर्षित राणा 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और हार्दिक पांड्या 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 209/7, 15.2 ओवर (संजू सैमसन 6 रन, अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 76 रन, सूर्यकुमार यादव नाबाद 82 रन और शिवम दुबे नाबाद 36 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 1 विकेट, जैकब डफी 1 विकेट और ईश सोढ़ी 1 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

