ICC महिला विश्व कप 2025 पॉइंट टेबल(Photo credit: X @cricketworldcup)
ICC Women’s World Cup 2025 Points Table With NRR: इस साल का सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट आईसीसी महिला विश्व कप 2025 आखिरकार शुरू हो चुका है, जिसमें कुल आठ टीमें खिताब की दौड़ में शामिल हैं. यह टूर्नामेंट आईसीसी महिला विश्व कप का 13वां संस्करण है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. लीग चरण में कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे, जहां हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी. आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की पॉइंट्स टेबल नेट रन रेट (NRR) के साथ नीचे अपडेट की गई है, जिसे आप देख सकते हैं. New Zealand Women vs Bangladesh Women, ICC Women’s World Cup 2025 11th Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रनों से दी शिकस्त, ने चटकाए विकेट; यहां देखें NZ W बनाम BAN W मैच का स्कोरकार्ड
New Zealand moves up to 5th spot after their win against Bangladesh. 🫡#Cricket #NZvBAN #CWC #Sportskeeda pic.twitter.com/xXcqwxO8PX
— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 10, 2025
लीग चरण के बाद जो चार टीमें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थानों पर रहेंगी, उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी या तो नवी मुंबई करेगी या फिर कोलंबो करोगी. खास बात यह है कि यदि पाकिस्तान महिला टीम फाइनल में क्वालीफाई करती है तो खिताबी जंग कोलंबो में होगी, अन्यथा मुकाबला नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा. इस रोमांचक प्रारूप ने टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना दिया है.
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | एन.आर. | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया महिला | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | +1.960 |
| इंग्लैंड महिला | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.757 |
| भारत महिला | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.953 |
| दक्षिण अफ्रीका महिला | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.888 |
| बांग्लादेश महिला | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.357 |
| श्रीलंका महिला | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 | -1.255 |
| न्यूज़ीलैंड महिला | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.245 |
| पाकिस्तान महिला | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |
ऑस्ट्रेलिया ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 की मौजूदा चैंपियन टीम है. यह टीम ICC महिला विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल भी रही है और अब तक रिकॉर्ड सात बार यह खिताब जीत चुकी है. इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे सफल देश हैं, जिन्होंने चार बार विश्व कप अपने नाम किया है, जिसमें सबसे हालिया जीत 2017 में रही. वहीं, न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 2000 में विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

