ICC Women’s Cricket World Cup 2025(Photo credits: ICC)
ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Schedule: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 13वां संस्करण 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 31 ब्लॉकबस्टर मुकाबले होंगे, जिनमें 28 ग्रुप स्टेज मैच शामिल हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ टीमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका खिताब के लिए जोरदार टक्कर देंगी. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन है. 2021/22 के संस्करण के ग्रैंड फिनाले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. शीर्ष चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी, जिसके बाद फाइनल मुकाबला होगा. महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया, इंग्लैंड समेत इन टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, यहां देखें सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का वेन्यु
महिला वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका में सह-आयोजित होगा. भारत के गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापट्टनम और नवी मुंबई में मैच खेले जाएंगे. श्रीलंका के कोलंबो को पाकिस्तान टीम के मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है. यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल या फिनाले के लिए क्वालीफाई करता है, तो ‘Women in Green’ के मैच कोलंबो में खेले जाएंगे.
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 30 सितम्बर, मंगलवार | भारत बनाम श्रीलंका | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 1 अक्टूबर, बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 2 अक्टूबर, गुरुवार | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 3 अक्टूबर, शुक्रवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 4 अक्टूबर, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 5 अक्टूबर, रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 6 अक्टूबर, सोमवार | न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 3:00 PM |
| 7 अक्टूबर, मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 8 अक्टूबर, बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 9 अक्टूबर, गुरुवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम | 3:00 PM |
| 10 अक्टूबर, शुक्रवार | न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 11 अक्टूबर, शनिवार | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 12 अक्टूबर, रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विशाखापत्तनम | 3:00 PM |
| 13 अक्टूबर, सोमवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | विशाखापत्तनम | 3:00 PM |
| 14 अक्टूबर, मंगलवार | न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 15 अक्टूबर, बुधवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 16 अक्टूबर, गुरुवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | विशाखापत्तनम | 3:00 PM |
| 17 अक्टूबर, शुक्रवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 18 अक्टूबर, शनिवार | न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 19 अक्टूबर, रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 20 अक्टूबर, सोमवार | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 21 अक्टूबर, मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 22 अक्टूबर, बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 23 अक्टूबर, गुरुवार | भारत बनाम न्यूज़ीलैंड | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 24 अक्टूबर, शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 25 अक्टूबर, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 3:00 PM |
| 26 अक्टूबर, रविवार | इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड | विशाखापत्तनम | 11:00 AM |
| 26 अक्टूबर, रविवार | भारत बनाम बांग्लादेश | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 29 अक्टूबर, बुधवार | सेमी-फाइनल 1 | गुवाहाटी/कोलंबो | 3:00 PM |
| 30 अक्टूबर, गुरुवार | सेमी-फाइनल 2 | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 2 नवम्बर, रविवार | फाइनल | नवी मुंबई/कोलंबो | 3:00 PM |
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 स्क्वाड्स
इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अरलॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैपसी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेनुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चैरानी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़
रिज़र्व्स: तेजल हासाबनिस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा चेरी, मिन्नु मणि, सायली सतघरे
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका के स्क्वाड की घोषणा जल्द होगी.
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
ICC टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. जो महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कर सकते है. जहां फैंस टूर्नामेंट के मुकाबलो का लुफ्त उठा सकेंगे.
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
ICC टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. जिसके OTT प्लेटफार्म JioHotstar पर ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं. JioHotstar पर इन मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर देख सकते है.

