India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Schedule: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम( India National Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) और रोहित शर्मा(Rohit Sharma) अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह दोनों खिलाड़ियों की पहली बड़ी वापसी होगी. इस वापसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिसका प्रमाण यह है कि टूर्नामेंट के लिए जारी टिकट्स कुछ ही दिनों में पूरी तरह बिक चुके हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुष्टि की कि सभी आठ स्टेडियमों में भारतीय फैन जोन पूरी तरह से बुक हो चुके हैं. एशिया कप में 14 सितंबर को होगा भारत-पाक महामुकबाला, यहां देखें स्ट्रीमिंग, टाइम टेबल, वेन्यू के साथ पूरा शेड्यूल
यह दर्शाता है कि इस सीरीज को लेकर लोगों में कितनी उम्मीदें और जज्बा है. क्रिके्ट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स और ऑपरेशंस के एक्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर जोएल मॉरिसन ने कहा, “हमें भारतीय प्रशंसकों के उत्साह से बेहद खुशी है. फैन जोन के फुल बुक होने से इस श्रृंखला के प्रति लगाव और भी अधिक दिखता है. हम दो महान क्रिकेटिंग देशों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं.”
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 का पूरा शेड्यूल
| मैच प्रकार | मैच नंबर | दिनांक | स्थान | समय (स्थानीय) |
|---|---|---|---|---|
| ODI | 1 | 19 अक्टूबर, 2025 | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | दिन/रात (D/N) |
| ODI | 2 | 23 अक्टूबर, 2025 | अडिलेड ओवल, अडिलेड | दिन/रात (D/N) |
| ODI | 3 | 25 अक्टूबर, 2025 | एससीजी, सिडनी | दिन/रात (D/N) |
| T20I | 1 | 29 अक्टूबर, 2025 | मनुका ओवल, कैनबरा | रात्री |
| T20I | 2 | 31 अक्टूबर, 2025 | MCG, मेलबोर्न | रात्री |
| T20I | 3 | 2 नवंबर, 2025 | बेल्लराइव ओवल, होबार्ट | रात्री |
| T20I | 4 | 6 नवंबर, 2025 | गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट | रात्री |
| T20I | 5 | 8 नवंबर, 2025 | द गाब्बा, ब्रिस्बेन | रात्री |
कोहली-रोहित के लिए गंभीर चुनौती
वापसी के साथ, विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजर 2027 के विश्व कप टीम में जगह बनाने पर है. हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों के लिए यह स्थान निश्चित नहीं है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन आगामी विश्व कप टीम चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा. इस लिहाज से यह श्रृंखला उनके लिए “कर या मर” की लड़ाई की तरह है. वहीं शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भी केंद्रीय फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में बने रह पाएंगे.

