Rang Panchami 2023 :आज होली खेलने धरती पर उतरते हैं देवी-देवता …

Rang Panchami 2023 आज 12 मार्च को पूरे देशभर में होली के बाद रंग पंचमी का उत्सव मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन यह पर्व मनाया जाता है। रंग पंचमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। यह भी माना जाता है कि स रंगोत्सव को मनाने स्वर्ग लोक से सभी देवी देवता धरती लोक पर उतर आते हैं।
Rang Panchami 2023
इस विशेष दिन पर देवी-देवताओं की उपासना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। आज के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न हो जाती हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज के दिन देवता होली खेलने के लिए सुबह 09 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक है। ऐसे में इस अवधि में अबीर-गुलाल व फूलों को असमान में उड़ाने की परंपरा है। ऐसा करने से भक्तों को लाभ मिलता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन पूजा-पाठ का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में आज के दिन भगवान की उपासना करें और असमान में रंग व फूल उड़ाएं, मान्यता अनुसार ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।