कांगड़ा। कांगड़ा थाना के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नालागढ़ के पूर्व विधायक सहित लगभग दर्जनो लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि 55 दिन बीत जाने के बाद भी कांगड़ा में हुई दुर्घटना में मारे गए नालागढ़ के रामगोपाल के परिवार को इनसाफ नहीं मिल पाया। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ कांगड़ा संजीव पहुंचे और लोगों से वार्तालाप कर आश्वासन दिया कि इस मामले को खुद एसएचओ को सौंप कर जल्द ही कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस दौरान डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने आए हुए लोगों को कहा कि वह खुद इस मामले को देखेंगे।

