Shimla. शिमला। कांग्रेस के तीन संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की है। इनमें सोलन समेत मंडी और सोलन की जिला अध्यक्ष शामिल रहीं। इस दौरान जिला अध्यक्षों के साथ सीएम ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संगठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया है। मुख्यमंत्री ने तीनों जिला अध्यक्षों से सोमवार को हुई मुलाकात को लेकर अपने सोशल मीडिया पेज पर भी जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोलन जिला के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के
दरबार पहुंचे।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल और विधायक संजय अवस्थी भी शामिल रहे। इसी दिन मंडी जिला की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की, तो बिलासपुर की कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजना धीमान भी सीएम से मिलीं। तीनों जिला अध्यक्षों ने सीएम से अलग-अलग मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भी भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की और भरोसा जताया कि वे अपने-अपने जिलों में पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

