Good Governance Day: नई दिल्ली: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई प्रमुख हस्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
Good Governance Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर वीडियो संदेश साझा कर अटल जी के योगदान को याद किया। उन्होंने संस्कृत सुभाषित का उद्धरण देते हुए कहा कि अटल जी का आचरण, शालीनता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए आदर्श है। मोदी ने उन्हें दूरदर्शी नेता और ओजस्वी कवि बताया, जिनका जीवन सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित था।
Good Governance Day: अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसी पहलें कीं। उनका व्यक्तित्व सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।

