राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में “रजत महोत्सव” के रूप में राज्योत्सव 2025 धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय राजनांदगांव में 2 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) परिसर में होगा। राज्योत्सव के इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ की
सुप्रसिद्ध
लोकगायिका आरू साहू अपनी सुमधुर आवाज़ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी। आयोजन में प्रदेश की लोकसंस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय कलाकारों के मंच प्रदर्शन रहेंगे।

