Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय रेल की सबसे आधुनिक और तकनीक–सम्पन्न ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत की पहचान है। यह भारतीय रेल का गौरव है, जो देश की नई दिशा और नए संकल्पों को दर्शाता है। ओपी चौधरी ने वंदे भारत को स्वदेशी तकनीक का सर्वोत्तम उदाहरण बताते हुए कहा कि यह ट्रेन भारत की इंजीनियरिंग, नवाचार और निर्माण क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उसी सोच का परिणाम है जिसके बल पर आज भारत वैश्विक मंच पर तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना रहा है।

