राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व पर देशवाशियों को दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी (जो 13 जनवरी, 2022 को पड़ती है), मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू,उत्तरायण और पौष पर्व (जो 14 जनवरी, 2022 को पड़ताहै) की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभीदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रान्ति,पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर परमैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों कोबधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
कोविंद ने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वालेअधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्नसंबंधों को दर्शाते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगालीबिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई केमौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्तहोता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। उन्होंने कहाकि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इनत्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। यह न केवलभारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश कीविविधता में एकता का भी उदाहरण है।
कोविंद ने कहा,
“मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहारलोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देशमें समृद्धि और खुशियां बनी रहें।”