देश विदेशबिहारराज्य

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ घाट से लौट रहे 6 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

बिहार के लखीसराय में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ घाट से घर लौट रहे एक ही परिवार 6 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ की इस फायरिंग में गोली लगने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि 4 लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन टीम जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फरार हमलावरों को तेजी से तलाश किया जा रहा है।

मिली मुताबिक यह घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। छठ पूजा से लौट रहे पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायल हैं। घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सदर अस्पताल पहुंच गया। मौके पर एसपी पंकज कुमार, एसडीएम निशांत कुमार और डीएम अमरेंद्र कुमार पहुंचे हुए हैं। एसपी पकंज कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button