देश विदेश

तो इस वजह से लालकृष्ण आडवाणी और जोशी को नहीं मिली टिकट, अमित शाह ने बताया

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देना उनकी पार्टी का फैसला है। इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए। अमित शाह ने कहा कि वह संसद में आने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहते है इसलिए उन्होंने आम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

उन्होंने अपने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मैं 25 साल तक विधायक रहा हूं। मैं एक राजनीतिक कार्यकर्ता हूं जो लोगों के बीच रहता है। जब मेरा विधानसभा कार्यकाल समाप्त हुआ तब कोई लोकसभा चुनाव नहीं था। इसलिए मैं राज्यसभा गया। मैं संसद जाने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहता था और पार्टी इस पर सहमत हुई।’

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं दिये जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि केवल मीडिया ही इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। 75 से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। यह पार्टी का फैसला है।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button