मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी शादी के सात वचन पढ़ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि आकाश और श्लोका ने ये वचन न हिंदी में पढ़े और न ही संस्कृत में बल्कि दोनों ने ये सात वचन इंग्लिश में पढ़े। शादी के इस वीडियो में आप दोनों को ये वचन पढ़ते हुए साफ देख सकते हैं।
शादी के वचन पढ़ते हुए आकाश और श्लोका ने कहा- हम एक दूसरे की भावनाओं की हमेशा इज्जत करेंगे। हम अपने दामपत्य जीवन की हर एक जिम्मेदारी को निभाएंगे। इसके बाद श्लोका मेहता ने कहा- सुख और दुख में हम एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। आकाश और श्लोका ने आगे कहा- किसी भी तरह की बीमारी में भी हम एक दूसरे का साथ निभाएंगे। हम दोनों मन, वचन और कर्म से एक दूसरे के लिए वफादार रहेंगे। इस दौरान मेहमान की कतार में आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, गौरी खान, बान की मून जैसे कई बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी गुजराती रीति-रिवाज से हुई है। शादी की रस्म पूजा से शुरू हुई। इसके बाद जयमाला की रस्म हुई। जयमाला की रस्म के दौरान श्लोका मेहता ने रॉयल एंट्री ली। जयमाला के बाद कन्यादान की रस्म हुई। कन्यादान के बाद सिंदूर की रस्म हुई। इसमें आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता की मांग भरी। सिंदूर के बाद आकाश अंबानी और श्लोका ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। फेरों के बाद आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता को मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने परिवार वालों का आशीर्वाद लिया।
बता दें कि शादी के बाद 10 मार्च को श्लोका और आकाश का पहला वेडिंग रिसेप्शन हुआ था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। रिसेप्शन में मरून 5 बैंड ने परफॉर्म किया। अब अंबानी फैमिली 11 मार्च को दूसरा रिसेप्शन देंगे। इसके अलावा 12 मार्च को पुलिस, सेना के जवान और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए म्यूजिक फाउंटेन शो होगा। अंबानी के बेटे बहु आकाश-श्लोका ने हिंदी, संस्कृत में नहीं बल्कि इंग्लिश भाषा में पढ़े सात वचन।