हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और नगरवासियों ने दीपों से संपूर्ण अयोध्या को आलोकित किया था।
दीपावली के इस शुभ अवसर पर भक्तजन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं। इस दिन रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन कर घरों को प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिवाली को और भी शुभ और फलदायी बना देगा। अब यहां जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, कथा सहित अन्य जानकारी….
दिवाली तिथि 2025 (Diwali Kab Hai 2025)
पंचांग के अनुसार, दीपावली हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या का संयोग बन रहा है, जो शाम 3 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा। मान्यता है कि यदि सायं काल (संध्या समय) में प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाए तो उस दिन दीपावली नहीं मनाई जाती, क्योंकि प्रतिपदा में दीपावली का धार्मिक महत्व नहीं होता। इसी कारण इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाया जाएगा।
दिवाली पर करें गणेश जी के इन मंत्रों का जाप (Ganesh Mantra)
‘ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये, वरवरद सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा।’
‘ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।’
‘ॐ गं गणपतये नम:।’
‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं।’
‘ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।’
‘ॐ गणेशं ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नम: फट्।’
दीवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Diwali 2025 Choghadiya Muhurat)
अपराह्न मुहूर्त – दोपहर 03:44 PM से 05:46 PM तक
सायाह्न मुहूर्त – शाम 05:46 PM से 07:21 PM तक
रात्रि मुहूर्त – रात 10:31 PM से 12:06 AM तक
उषाकाल मुहूर्त – तड़के सुबह 01:41 AM से 06:26 AM तक
दिवाली 2025 पूजन मुहूर्त (Diwali 2025 Shubh Muhurat)
शाम 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 18 मिनट तक
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali Ganesh-Laxmi Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, दीपावली 2025 पर गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस वर्ष पूजन का कुल समय 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा।

