मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ‎‎निभाएगी को‎रियोग्राफर सरोज खान का किरदार…

कधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार ‎‎निभाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार  फिल्म निर्माता भूषण कुमार, सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं।

इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है।

read more- CG News: सूने मकान का ताला तोड़कर सीसीटीवी का डीवीआर ले गए चोर…

सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही है। एक अभिनेत्री सरोज खान के जवानी के दिनों का किरदार दिखाएगी जबकि दूसरी उनके उम्र के दूसरे पड़ाव का किरदार पर्दे पर लेकर आएगी।

इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर सोचा जा रहा है। दूसरी का भी जल्दी ही नाम तय ‎किया जाएगा।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button