अब मौनी रॉय इस वजह से हो गई ट्रोल, लोगो ने प्लास्टिक फैक्ट्री तक कह डाला
बेहतरीन लुक्स के कारण चर्चा में रहने वाली ऐक्ट्रेस मौनी रॉय आजकल अपने लुक्स के कारण ही लोगों के निशाने पर आ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि मौनी रॉय ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इस बारे में हाल में मौनी से तब भी पूछा गया था जब वह सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर पहुंची थीं।
अब एक बार फिर मौनी अपने लुक्स के कारण ट्रोल हो रही हैं। दरअसल मौनी को हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहां पर पपराजी ने तुरंत मौनी की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर लीं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो गया।
लोगों ने मौनी को प्लास्टिक, प्लास्टिक फैक्ट्री और बोटॉक्स आंटी तक कह डाला। वैसे इस तस्वीर में मौनी ने ऑफ-शोल्डर वाइट टॉप और ब्लैक पैंट्स पहन रखा था जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रही थीं। ऐसा लगता है कि मौनी रॉय इस तस्वीर में अपने जरूरत से ज्यादा बड़े दिख रहे लिप्स के कारण ट्रोल हो गईं