
(Photo Credits latestly.com
BMC Budget 2025-26: बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) 2025-26 का मंगलवार को ₹74,366 करोड़ का बजट पेश किया गया. जिस बजट को बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी (BMC Commissioner Bhushan Gagrani) ने पेश किया. बजट में 43,162 करोड़ रुपये को पूंजीगत व्यय ( Capital Expenditure) के रूप में निर्धारित किया गया है. यानी यह राशी विकास कार्यों और अन्य योजनाओं के लिए खर्च की जाएगी. यह भी पढ़े: BMC Budget 2025 Update: मुंबई महानगरपालिका बीएमसी ने पेश किया ₹74366 करोड़ का बजट, जानिए मुंबईकरों को क्या-क्या मिला?
जानते हैं है कि स्वास्थ्य समेत मुंबई के डेवेलपमेंट के लिए किस प्रोजेक्ट के लिए बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कितने पैसे अलॉट किया हैं.
- कोस्टल रोड प्रोजेक्ट: ₹5807 करोड़
समुद्र तटीय सड़क के निर्माण से शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या हल होने की उम्मीद है.
- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: ₹5545 करोड़
पानी की सफाई और सीवरेज सिस्टम की मजबूती के लिए ये परियोजना महत्वपूर्ण है.
- सड़कों का सुधार और निर्माण: ₹5100 करोड़
शहर में सड़क मार्गों की स्थिति को सुधारने और नई सड़कों के निर्माण के लिए ये धनराशि दी गई है.
- जल आपूर्ति परियोजना: ₹5400 करोड़
मुंबई में पानी की आपूर्ति और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए ये बजट आवंटित किया गया है.
- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: ₹2172 करोड़
अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष आवंटन किया गया.
- पुल निर्माण: ₹1980 करोड़
यातायात में सुगमता और गति लाने के लिए पुलों के निर्माण के लिए धनराशि दी गई है.
- सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट: ₹499 करोड़
ठोस कचरे के प्रबंधन और निपटान की प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए यह बजट निर्धारित किया गया.
- स्कूल इमारतों की मरम्मत: ₹411 करोड़
शैक्षिक संस्थानों की इमारतों की मरम्मत और उन्नयन के लिए यह राशि आवंटित की गई है.
बीएमसी के पिछले 5 साल के बजट पर एक नजर:
- 2020-2021 बजट: ₹33,000 करोड़
- 2021-2022 बजट: ₹39,000 करोड़
- 2022-2023 बजट: ₹45,949.21 करोड़
- 2023-2024 बजट: ₹52,619.07 करोड़
- 2024-2025 बजट: ₹59,954 करोड़
पिछले 3 साल के बीएमसी आयुक्त कर रहे हैं बजट पेश
बता दें कि मार्च 2022 में बीएमसी की निर्वाचित आम सभा भंग होने के बाद से यह लगातार तीसरा बजट हैं. जिसे बीएमसी के अधिकारी पेश कर रहे हैं.