वीडियो वायरल – बैंकॉक के डांस बार में डांसर पर पैसे उड़ाते दिखे कांग्रेसी नेता
बालोद जिले के एक नेता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो बालोद जिले के जिला पंचायत सदस्य और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला का है। हालांकि CGTOP36 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वीडियो में कांग्रेस नेता एक बार में डांस करते नजर आ रहे हैं जहां उनके साथ एक बार डांसर भी दिख रही है। वीडियो में नेता डांसर पर पैसे उड़ाते भी दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता अभिषेक शुक्ला के नम्बर से ये वीडियो लोकल ग्रुप में शेयर किया गया है। वीडियो में कांग्रेस नेता बैंकाक के पटाया शहर स्थित एक इंडियन क्लब में डांस करते और क्लब में एक डांसर पर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बुधवार सुबह बालोद के एक लोकल सोशल मीडिया ग्रुप में फॉरवर्ड की गई। फॉरवर्ड होते ही यह वीडियो वायरल हो गया था। हालांकि CGTOP36 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।