कोरबा में खिला दुर्लभ है यह ब्रम्हकमल, पूजा पाठ के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
कोरबा के दर्री में एक साल के भीतर तीसरी बार ब्रम्हकमल का दुर्लभ पुष्प खिला है। इसके खिलने से आसपास के लोग पूजा पाठ करने उमड़ पड़े। लोगो का कहना है कि साल में एक बार ब्रम्हकमल खिलता है जोकि अति दुर्लभ है।
बता दें कि दर्री क्षेत्र के रामनगर स्याहीमूड़ी में संतोष पटेल के घर में लगे दुर्लभ पुष्प ब्रम्हकमल के एक साल के भीतर तीसरी बार खिलने से उनके परिवार सहित आसपास के लोगों के बीच काफी खुशी का माहौल है।
परिवार और आसपास के लोग ब्रम्हकमल के पुष्प का विधिवत पूजा अर्चना करके उसके दर्शन का लाभ ले रहे हैं। ब्रम्हकमल के दुर्लभ पुष्प का दर्शन करने आये लोगों ने बताया कि इस दुर्लभ पुष्प का दर्शन करना अत्यंत ही शुभ और फलकारक होता है।

वहीं ब्रम्हकमल के पौधों का पिछले एक साल से रखरखाव कर रहे चंदा पाटस्कर ने बताया कि उनके घर में एक साल के अंदर ब्रम्हकमल के तीसरी बार खिलने से उनका परिवार काफी खुश है और यह संयोग उनके परिवार के लिए किसी शुभ संकेत से कम नही है।