पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गाँधी और सीएम भूपेश बघेल पर जमकर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल बदले की भावना से काम कर रहे हैं।
उन्होंने किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी पर भी हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो चुनाव के बाद मैदान छोड़कर भाग गए। जबकि हम अपने संगठन के विस्तार को लेकर काम कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। हम देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में सदस्य बन रहे हैं।
उन्होंने कर्नाटक संकट पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जहाज डूबता है तो लोग उसे छोड़कर भागते हैं, पहले राहुल गांधी भागे और अब कांग्रेस का पाप उसे समाप्त कर रहा है। कर्नाटक के विधायक खुद ही उनका साध छोड़ रहे हैं।