छत्तीसगढ़
कृषि मंत्री रविंद्र चाैबे के सभी विभागों का प्रभार अब मंत्री मोहम्मद अकबर को
कृषि मंत्री रविंद्र चाैबे के सभी विभागों का प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को साैंपा गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
गौरतलब है कि रविंद्र चौबे को कुछ दिनों पहले यूपी में चुनाव प्रचार अभियान के दाैरान गंभीर रुप से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी अस्वस्थता के कारण उनके विभागों का कामकाज प्रभावित न हो इसलिए सरकार ने उनके सभी विभागों का दायित्व मोहम्मद अकबर को साैंपा है। अब वे अपने सभी विभागों के साथ-साथ रविंद्र चाैबे के विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे.