संजीवनी 108/102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ वादा निभाओ रैली
संजीवनी 108 / 102 कर्मचारी कल्याण संघ आज सरकार की तरफ से किये गए वादे को निभाने के लिए एक रैली निकलेगा। बता दें कि पिछ्ली सरकार मे कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर किए गये प्रदर्शन के दौरान मंच पर जाकर कांग्रेस नेताओ ने सरकार मे आने के बाद मांगे माने जाने की कही थी बात लेकिन सरकार में आने के बाद उनकी मांगे पूरी नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक 550 कर्मचारियों को प्रदर्शन के दौरान निकाला गया था लेकिन अभी तक उन्हों बहाल नहीं किया गया है। संघ के अध्यक्ष और सदस्यों ने मीडिया को बताया कि जीवीके कंपनी द्वारा 108, 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों से एवं नियम के विपरीत 12- 12 घंटे का कार्य कराया जाता है। जिसका किसी भी प्रकार से अतिरिक्त भत्ता भी नहीं दिया जाता है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त संबंध में शासन प्रशासन से अनेक बार शिकायत की जा चुकी है, परंतु अभी तक किसी भी प्रकार का समाधान नहीं किया गया है।