छत्तीसगढ़
रायगढ़ की यशी जैन ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
रायगढ़ की रहने वाली यशी जैन ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई कर भारत का परचम लहराया है। यशी जैन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली पर्वतारोही है।

बता दें कि लगातार पांच दिनों तक चढ़ाई करने के बाद यशी वहां एलब्रुस की चोटी तक पहुंच पाई। चोटी पर चढ़ाई करने के बाद यशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भारत के तिरंगे झंडे को फहराया।
यशी के इस अभूतपूर्व सफलता से रायगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों में खुशी की लहर है। रायगढ़ के रहने वालों ने इस बात पर यशी को शुभकामनाएं दी।