अप्रत्याशित – ईओडब्लू से कल्लूरी हटाये गये, जीपी सिंह होंगे ACB-EOW के नये IG, कोंडागांव के एसपी भी बदले
राज्य सरकार ने आज देर शाम एक चौंकाने वाला आर्डर निकालते हुए ईओडब्लू, एसीबी आईजी एसआरपी कल्लूरी को बदल दिया। उन्हें अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
आईजी जीपी सिंह को ईओडब्लू, एसीबी का नया आईजी अपाइंट किया गया है। इसके अलावा आदेश में पांच और आईपीएस के तबादले किए गए हैं।
इनमें सुजीत कुमार को कोंडागांव का एसपी नियुक्त किया गया है। वहां के एसपी अरबिंद कुजूर अब एआईजी पुलिस मुख्यालय होंगे।
किसे क्या मिला आइए जानते हैं –
जीपी सिंह को पीएचक्यू आईजी से आईजी एसीबी व ईओडब्ल्यू बनाया गया है।
एसआरपी कल्लूरी को आईजी एसीबी व ईओडब्ल्यू से अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
ओपी पाल को अपर परिवहन आयुक्त से पीएचक्यू आईजी बनाया गया है।
सुजीत कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी से पुलिस अधीक्षक कोंडागांव बनाया गया है।
अरविंद कुजूर को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया है।
अशोक कुमार सिंह को सहायक प्रभारी एसआईबी जगदलपुर से एएसपी पीटीएस राजनांदगांव