CG Video : भिलाई के नेवई थाना के सामने बीती रात युवक कार के ऊपर खड़े होकर दहशत फैलाते नज़र आये जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए चलती कार में ही दोनो गेट खोलकर खड़े होकर अपने साथी युवक को कार के ही छत पर खड़ा नज़र आ रहा है। जिसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही नेवई थाना पुलिस हरकत में आई और अपराध पंजीबद्ध कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है, वहीं बाकी युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वही दुर्ग पुलिस ने ऐसा स्टंट न करने की अपील की है।



