रायपुर। GRAND NEWS : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और समूह साध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर और पंजाबी युवा समिति द्वारा गुरमत सिखलाई कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में गुरबाणी के प्रति रूचि, सिख इतिहास की समझ, और आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों का विकास करना है।
आयोजकों ने सभी संगत सदस्यों से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस पवित्र और ज्ञानवर्धक कैंप का हिस्सा बनाएं। यह कैंप बच्चों के धार्मिक, नैतिक और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज से कैंप की शुरुआत हो रही है।

रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका
आप गुरुराम जी दास हॉल पहुंचकर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
कैंप की तिथि – 21 से 28 दिसंबर 2025
स्थान: श्री गुरु रामदास हॉल, दयालबंद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
संगत से अपील है कि नई पीढ़ी को गुरमत, आध्यात्मिकता और सही जीवन मूल्यों से जोड़ने के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग दें।
देखें कैंप का टाइम टेबल



