महासमुंद। CG NEWS : जिले के तेंदुकोन पुलिस की जुआरियों पर की गई कार्रवाई पर आरोप लगाया जा रहा है कि एक व्यक्ति पर पुलिस की मेहरबानी की आखिर वजह क्या थी।
हम आपको बता दें कि बीती रात तेंदुकोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। मौके से कुल 16 जुआरी पकड़े गए, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में सिर्फ 15 जुआरियों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया।

सोलहवां जुआरी आखिर गया कहां?
और क्यों उसका नाम एफआईआर से गायब है? सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया एक जुआरी राष्ट्रीय स्तर की एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा रसूखदार नेता बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ मौके से रवाना कर दिया। इस कथित VIP ट्रीटमेंट की चर्चा अब पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि – क्या कानून सबके लिए समान नहीं है? या फिर जुए के खिलाफ कार्रवाई भी पद और पहचान देखकर तय की जाती है? जब पुलिस ने दावा किया कि जुए के अड्डे से सभी आरोपियों को पकड़ा गया, तो फिर एक जुआरी को छोड़ने की मजबूरी क्या थी? क्या यह राजनीतिक दबाव था, या फिर कोई और वजह? फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।


