कांग्रेस ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने बल्लीमारां से हारून यूसुफ, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बादली से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और द्वारका से आदर्श शास्त्री को उतारा गया है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इन चुनावों के सबसे बड़े मुकाबले की बिसात बिछ चुकी है। संदीप दीक्षित के पास केजरीवाल से अपनी मां और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की हार का बदला लेने का भी मौका है। बता दें कि 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर चुनावी राजनीति में शानदार आगाज किया था। उसके बाद से एक नेता के रूप में अरविंद केजरीवाल का ग्राफ बढ़ता ही गया। हालांकि कुछ महीने पहले वह विवादों में ऐसा फंसे कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।