रायपुर। : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
1977 में रचा था इतिहास
रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा चरण तिवारी को मात देकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इसी जीत के साथ वे रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं।
राजनीति में सक्रिय भूमिका
विधायक बनने से पहले ही वे जनसंघ से जुड़ी हुई थीं और कई आंदोलनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी सादगी और समर्पण ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया।
रायपुर की अब तक की एकमात्र महिला विधायक
लोकतांत्रिक इतिहास में रायपुर शहर को अब तक केवल एक ही महिला विधायक मिली हैं और वह थीं रजनी ताई उपासने। 46 साल की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और आज भी उनका योगदान याद किया जाता है।


