कांकेर। Breaking : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आज कांकेर प्रवास पर हैं। धीरेन्द्र शास्त्री शाम 4 बजे कांकेर पहुंचेंगे। नरहरदेव मैदान में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री दरबार लगेगा। वह दो दिन के कांकेर प्रवास पर आ रहे है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
आपको बता दें कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कथा में लाखों की संख्या में उनके भक्त शामिल होते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा जगह जगह बेरिकेट्स लगाए जा रहे हैं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंध रखा जा रहा है।

