गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को और मजबूती देने के लिए नए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश में कुल 7 ब्लॉकों के लिए प्रभारियों का दायित्व सौंपा गया है।

जारी सूची के अनुसार –
•गरियाबंद ब्लॉक का प्रभार नीलम चंदाकर को दिया गया है।
•छुरा ब्लॉक के प्रभारी नंदलाल देवांगन बनाए गए हैं।
•मैनपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी लक्ष्मी ध्रुव को सौंपी गई है।
•फिंगेश्वर (राजिम) ब्लॉक का दायित्व सुखचंद बेंगरा को मिला है।
•देवभोग ब्लॉक का प्रभार मोहित ध्रुव को सौंपा गया है।
•अमलीपदर ब्लॉक के प्रभारी यशवंत साहू होंगे।
•वहीं गरियाबंद नगर ब्लॉक की जिम्मेदारी राजेन्द्र सोनी को दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

