Sukma Breaking : जगरगुंडा साप्ताहिक बाज़ार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिस दौरान यह हमला हुआ जवान ड्यूटी कर थे। हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों का इलाज जगरगुंडा अस्पताल में जारी हैं। हमले के बाद बाजार में अफ़रातफ़री मच गई और पुलिस ने इलाक़े को घेरा लिया। घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना है।
बता दे कि दोनों जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल जवानों को जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।
स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम: पुलिस
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम भीड़ में गायब हो गई।