तिल्दा नेवरा। सांस्कृतिक भवन तिल्दा नेवरा में सांस्कृतिक समागम धूमधाम से संपन्न हुआ, कर्यक्रम का शुभारंभ युवा समाज सेवी सोनचंद फॉउंडेशन के पुष्पराज वर्मा और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधि विधान पूर्वक किया गया। सांस्कृतिक समागम में तिल्दा नेवरा क्षेत्र के स्कुल एवं महविद्यालय के छात्र छात्रों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। युवा उत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया, युवाओं ने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक टंक राम वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


रात्रि में कविता वासनिक का रंगा रंग कार्यक्रम रखा गया था जिसे दर्शको ने मन्त्र मुग्ध होकर देखा और सुना नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया और कहा की सांस्कृतिक प्रदर्शन विद्यार्थी जीवन का एक स्वर्णिम पल है जिसे हर व्यक्ति आजीवन मन में संजोए रहता है। यह आयोजन हार या जीत तक सीमित नहीं है परंतु प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास एवं टीम के रूप में संगठित कार्य सीखने का सुअवसर है इस सांस्कृतिक समागम का मुख्य उद्धेश्य विद्यार्थियों की सृजन एवं अभिव्यक्ति की कला का विकास करना है। कला और कृषि एक-दूसरे के पूरक है क्योंकि हमारे समस्त त्यौहारों का संबंध मूल रूप से कृषि से ही जुड़ा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मति पलक विकास सुखवानी ,भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल ,भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी जी , ईश्वर यदु, मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद,महामंत्री सौरभ जैन ,पार्षद रानी सौरभ जैन , दिनेश साहू ,राजकुमार गेंड्रे ,अरविन्द वर्मा ,नविन केशरवानी,तथा विनोद नेताम , के साथ कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधिगण ,पार्षदगण , अधिकारी कर्मचारी गण ,भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्र छात्राये शिक्षकगण ,भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और आम जनता उपस्थित रहे।


