रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब के 16वें बरसी महोत्सव का शुभारंभ आज संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के 11 गोदड़ीवाला धाम और भारत के 50 धामों से श्रद्धालु शामिल होंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभी 50 पंचायतों को भी आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हवन से हुई, इसके बाद 11 बजे झंडा वंदन और 12:30 बजे अखंड पाठ साहब का आरंभ संतों के सानिध्य में किया गया। यह आयोजन महंत अम्मा मीरा देवी और महंत श्री देवीदास जी के नेतृत्व में संपन्न होगा।
जिसमें विषय स्वरूप से रात्रि 8:00 बजे नारी शक्ति का टेली फिल्म नाटक का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र से 60 महिलाएं आकर इसका प्रस्तुति देंगे एवं मथुरा एवं वृंदावन के श्री मनमोहन जी की कथा वाचन करेंगे।