बिलासपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय होगा। नगर पालिका मुंगेली में पदस्थापना के दौरान उन्होंने लेबर सप्लाई टेंडर में भारी अनियमितता की थी। इसके लिए 9 अप्रैल 2024 को शासन ने नोटिस जारी किया था।
संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शासन ने जांच बिठाई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन के अवर सचिव अजय तिर्की ने निलंबन आदेश जारी किया। बता दें कि वर्तमान में अनुभव सिंह जोन 5 के जोन कमिश्नर थे।

