जांजगीर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 से 04 नवम्बर 2025 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा होंगे। इसके संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रेसवार्ता लेकर विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जिले में किए गए 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जाएगी। साथ ही राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जायेगा। राज्योत्सव के दौरान 01 से 05 नवम्बर 2025 तक रात्रि में शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी।


