मनेंद्रगढ़,चिरमिरी,भरतपुर। Chhath Mahaparva: आज छठ का महापर्व आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल चिरमिरी के मुख्य छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री जायसवाल ने छठ घाट पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

छठ घाटों पर महिलाओं की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम नजर आया।
नगर के प्रमुख घाट दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठे — वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी पूरी तरह मुस्तैद रहीं।
कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।


