आरंग, रायपुर। CG NEWS: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2026, सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन राजीव भवन, आरंग में किया गया।
उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में SIR विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी बी.एल.ए. को SIR से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं तथा इसके प्रचार-प्रसार एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में कोमल सिंह साहू, मंगल मूर्ति अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, हीरामन साहू हरि बंजारे ओम प्रकाश यादव शरद गुप्ता समीर गोरी खिलावन निषाद सजल चंद्राकर सूरज सोनकर कुलदीप वर्मा भारती देवांगन मंजू चंद्राकर भूमिका ध्रुव गौरी बाई देवांगन अजीत ईश्वर जोगलेकर धन्ना साहू आजु वंशे रेखराम पात्रे तथा साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसीजन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, एन.एस.यू.आई., सेवादल, नगरीय निकायों के कांग्रेस समर्थित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।


