नई दिल्ली। GRAND NEWS : दिल्ली प्रवास के दौरान आज भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन से भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उन्हें राम जन्मभूमि विवाद से संबंधित पुस्तक भेंट करते हुए नए दायित्व की बधाई दी और उनके सुनहरे उज्ज्वल व सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
श्री गुप्ता ने बताया कि मुलाकात के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से संगठनात्मक विषयों, प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके अनुभव और विचारों से नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिली।




