राजिम। BREAKING: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैया में मारपीट और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, जहां आरोप है कि आरिफ खान अपने कुछ साथियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर राह चलते युवकों पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर फरार हो गया; इस हमले में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं,


जिनमें सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू पर रात के समय सिर पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं अरंड-धमनी मोड़ के पास ललित साहू और कुलेश्वर साहू पर पत्थर से हमला हुआ, जिसमें कुलेश्वर को पेट के पास गंभीर चोट आई है, नरेंद्र साहू के हाथ में गंभीर चोट बताई जा रही है जबकि रेखु यादव की भुजा में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है,
वहीं कुछ अन्य युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई; ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है,
साहू समाज सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद एसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पुलिस द्वारा सघन जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।


